Type Here to Get Search Results !

OTR Number क्या है? जानिए OTR Registration की पूरी जानकारी


www.biharkasewa.in


What Is Otr No यानी One Time Registration क्या होता है? जानिए OTR Registration कैसे करें, जरूरी दस्तावेज, फायदे, उपयोग और OTR Number भूलने पर उसे वापस पाने का तरीका।


आज के डिजिटल समय में सरकारी नौकरी, छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। इसी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई सरकारी विभागों और आयोगों ने OTR यानी One Time Registration की सुविधा शुरू की है।


अब उम्मीदवारों को हर बार आवेदन करते समय अपना नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी दोबारा दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। एक बार OTR Registration करने के बाद अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल के माध्यम से अलग-अलग भर्ती, परीक्षा या छात्रवृत्ति के आवेदन भर सकता है।


राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर OTR एक यूनिक नंबर होता है, जो विद्यार्थी के पूरे शैक्षणिक जीवन के लिए उपयोग किया जा सकता है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से NSP पर छात्रवृत्ति आवेदन के लिए OTR आवश्यक किया गया है। OTR करने के बाद ही आप Online Application Form के लिए Apply कर पाएंगे OTR कोई परीक्षा का आवेदन फॉर्म नहीं है यह केवल Basic Information और प्रोफाइल तैयार करने के लिए किया जाता है  


अगर आप जानना चाहते हैं कि OTR Number क्या है, OTR कैसे बनाएं, इसमें कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं और OTR बनने के बाद क्या करना होता है, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।


OTR Registration 2026 क्या है?

OTR का पूरा नाम One Time Registration (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) है। यह एक ऐसी पंजीकरण प्रक्रिया है, जिसमें उम्मीदवार किसी संबंधित सरकारी पोर्टल पर अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके एक पंजीकरण प्रोफाइल बनाता है।

इसका उद्देश्य भर्ती या परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। OTR पूरा होने के बाद संबंधित पोर्टल के नियमों के अनुसार उम्मीदवार अपनी पंजीकरण जानकारी का इस्तेमाल आगे के ऑनलाइन आवेदनों में कर सकता है।

ध्यान दें कि OTR सभी सरकारी विभागों के लिए एक ही साझा पंजीकरण नहीं है। SSC, UPSC, राज्य स्तरीय भर्ती बोर्ड और अन्य विभागों के पंजीकरण की प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है।


OTR Registration 2026: मुख्य जानकारी


विवरणजानकारी
पंजीकरण का नामOne Time Registration
हिंदी नामवन टाइम रजिस्ट्रेशन
उद्देश्यऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी की प्रोफाइल बनाना
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
लाभार्थीसंबंधित भर्ती या परीक्षा के अभ्यर्थी
मोबाइल नंबरसक्रिय मोबाइल नंबर आवश्यक हो सकता है
ईमेल आईडीसक्रिय ईमेल आईडी आवश्यक हो सकती है
पंजीकरण शुल्कसंबंधित पोर्टल के नियमों के अनुसार
आधिकारिक वेबसाइटसंबंधित विभाग का आधिकारिक पोर्टल



OTR Registration के लिए जरूरी दस्तावेज


* आधार कार्ड 

* मोबाइल नंबर 

* ईमेल आईडी 

* स्थाई पता


महत्वपूर्ण: प्रत्येक OTR पोर्टल पर सभी दस्तावेज अपलोड करना जरूरी नहीं होता। कुछ पोर्टल पर शुरुआत में केवल आधार कार्ड ,मोबाइल नंबर, ईमेल, और व्यक्तिगत जानकारी से पंजीकरण पूरा हो जाता है।



WHAT IS OTR REGISTION:OTR REGISTRATION KAISE KARE


ओटीआर रजिस्ट्रेशन अब घर बैठे बैठे बना सकते हैं अपने मोबाइल से ही कुछ ही मिनट में अगर आपके मोबाइल नंबर आधार से अटैच है तो ओटीआर रजिस्ट्रेशन खुद से अप्लाई करें ऐसे सबसे पहले मोबाइल के प्ले स्टोर में सच के जगह OTR रजिस्ट्रेशन लिखकर सर्च करें उसे पर क्लिक कर डाउनलोड करें उसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन या ओटर जनरेशन के विकल्प पर क्लिक करें मोबाइल नंबर और ईमेल पर आया ओटीपी डालकर सत्यापन करें उसके बाद नाम जन्मतिथि लिंग पता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरे फिर आधार आधारित ईकेवाईसी या फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें उसके बाद सबमिट करने के बाद ओटर नंबर प्राप्त करें


घर बैठे मोबाइल से करें OTR Registration, जानिए पूरी प्रक्रिया

अब आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से कुछ ही मिनटों में OTR Registration कर सकते हैं। यदि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है, तो पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया आसान हो सकती है। इसके लिए आपको किसी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है।

मोबाइल से OTR Registration कैसे करें?

चरण 1: आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें
सबसे पहले अपने मोबाइल के Google Play Store में जाएँ और संबंधित विभाग के आधिकारिक OTR ऐप को खोजें। ऐप डाउनलोड करने से पहले उसके नाम और आधिकारिक स्रोत की जाँच अवश्य करें।


चरण 2: नया पंजीकरण शुरू करें
ऐप खोलने के बाद New Registration या OTR Generation का विकल्प चुनें।


चरण 3: मोबाइल नंबर और ईमेल सत्यापित करें
अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें। इसके बाद प्राप्त ओटीपी भरकर सत्यापन पूरा करें।


चरण 4: व्यक्तिगत जानकारी भरें
अब अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करें।


चरण 5: आधार ई-केवाईसी पूरा करें
यदि संबंधित पोर्टल पर यह सुविधा उपलब्ध है, तो आधार आधारित ई-केवाईसी या फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।


चरण 6: फॉर्म जमा करके ओटीआर नंबर प्राप्त करें
सभी जानकारी जाँचने के बाद फॉर्म सबमिट करें। पंजीकरण सफल होने पर आपको अपना OTR Number प्राप्त होगा। इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।


जरूरी सलाह

ध्यान दें कि OTR Registration की प्रक्रिया अलग-अलग विभागों और भर्ती पोर्टलों पर अलग हो सकती है। इसलिए ऐप डाउनलोड करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट से उसकी पुष्टि जरूर करें। अपना ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।



OTR  REGISTRATION LINK

कामOTR Registration लिंक
छात्रवृत्ति के लिए NSP OTRhttps://scholarships.gov.in/otrapplication/ 
National Scholarship Portal होमपेजhttps://scholarships.gov.in/home 
UPSC OTR / परीक्षा आवेदनhttps://upsconline.gov.in/upsc/ 
UPSC OTR पोर्टलhttps://upsconline.gov.in/OTRP/index.php 
UPPSC OTR Registrationhttps://otr.pariksha.nic.in 
UPPSC OTR पेजhttps://uppsc.up.nic.in/OTR_Section/OTR_Registartion.aspx uppsc.up.nic


यहां OTR Registration के मुख्य आधिकारिक लिंक दिए गए हैं। आप जिस काम के लिए OTR बनवा रहे हैं—छात्रवृत्ति, UPSC परीक्षा या UPPSC भर्ती—उसके अनुसार सही लिंक चुनें।




Post a Comment

0 Comments