Type Here to Get Search Results !

Bihar Post Matric Scholarship 2026–27: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवेदन शुरू! ऐसे करें Online Apply

 

Bihar Post Matric Scholarship 2026–27: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवेदन शुरू! ऐसे करें Online Apply


Bihar Post Matric Scholarship 2026–27: ST/SC/BC/EBC/OBC के लिए Apply Online Now, पूरी जानकारी (Eligibility, Documents, Last Date, Process)

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27:बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए हर साल पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (Post Matric Scholarship – PMS) सबसे बड़ी राहत होती है। अगर आप मैट्रिक के बाद किसी भी मान्यता प्राप्त कोर्स में पढ़ रहे हैं और SC/ST या BC/EBC/OBC वर्ग से हैं, तो 2026–27 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। Bihar Post Matric Scholarship 2026-27:का जो नोटिफिकेशन है उसमें साफ-साफ लिखा गया है कि इसका अप्लाई डेट 15 जुलाई 2026... तारीख से चालू होगा इसका जो अंतिम तिथि है.15-09-2026 अगर इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप इस स्कॉलरशिप को लाभ आपके डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे इसमें जो खर्च है 0 रुपया है आप खुद अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन कर सकते हैं

यदि आप Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, योग्यता के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है जिससे कि आप बहुत आसानी से इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।


Bihar Post Matric Scholarship 2026–27 : Overview


विवरणजानकारी
लेख का नामBihar Post Matric Scholarship 2026–27
लेख का प्रकारScholarship
सत्र2026–27
किसके द्वारा शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
आवेदन शुरू होने की तिथि15 जुलाई 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि15-09-2026
प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://scstpmsonline.bihar.gov.in/

नोट: यह पोर्टल मुख्य रूप से SC/ST छात्रों के लिए है। BC/EBC/OBC छात्रों के लिए आधिकारिक पोर्टल pmsonline.bihar.gov.in है।


Eligibility for Bihar Post Matric Scholarship 2026–27

यदि आप Bihar Post Matric Scholarship 2026–27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि आप इनमें से हर शर्त को पूरा करते हैं:

✅ बिहार का मूल निवासी:
आवेदक छात्र बिहार राज्य का स्थायी/मूल निवासी होना चाहिए। इसके लिए RTPS से जारी निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) अनिवार्य है।

✅ निर्धारित वर्ग (Category):
आवेदक छात्र अनुसूचित जनजाति (ST) / अनुसूचित जाति (SC) / पिछड़ा वर्ग (BC) / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) से होना चाहिए और वैध जाति प्रमाण पत्र रखना चाहिए।

✅ शैक्षणिक योग्यता:
आवेदक छात्र ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) पास की हो और वर्तमान में किसी पोस्ट-मैट्रिक कोर्स (Diploma/Graduation/Post-Graduation आदि) में नामांकित हो।

✅ मान्यता प्राप्त संस्थान:
आवेदक छात्र का दाखिला किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज/संस्थान में होना चाहिए, जो पोस्ट मैट्रिक पोर्टल पर रजिस्टर्ड हो

✅ पारिवारिक आय सीमा:
आवेदक छात्र के परिवार की वार्षिक आय ₹3,00,000 (3 लाख रुपये) से कम होनी चाहिए। इसके लिए आय प्रमाण पत्र (1 अप्रैल 2026 या बाद की तारीख का) अनिवार्य है।

💡 NOT:- यदि आप इनमें से किसी भी शर्त को पूरा नहीं करते हैं, तो आपका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज और जानकारी दोबारा जांच लें।


Bihar Post Matric Scholarship 2026–27: Course-wise Scholarship Amount

कोर्स का नामस्कॉलरशिप की राशि (प्रति वर्ष)
इंटरमीडिएट₹2,000
स्नातक (Graduation)₹5,000
परास्नातक (Post-Graduation)₹5,000
डिप्लोमा / पॉलिटेक्निक₹10,000
व्यावसायिक पाठ्यक्रम (Vocational Courses)₹15,000

💡 नोट: कुछ स्कीम्स/पोर्टल पर फीस रिम्बर्समेंट और मेंटेनेंस अलाउंस मिलाकर कुल राशि ₹45,000 प्रति वर्ष तक भी हो सकती है। आधिकारिक पोर्टल और आपके कोर्स के अनुसार राशि भिन्न हो सकती है।

How to Online Apply Bihar Post Matric Scholarship 2026–27 For BC/EBC


यदि आप BC/EBC वर्ग से हैं और बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026–27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो क


*  सबसे पहले BC/EBC/OBC छात्रों के लिए आधिकारिक पोर्टल pmsonline.bihar.gov.in पर जाएं।



*  क्लिक करने के बाद हम आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको New Students Registration for BC-EBC 2026-27) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।



*   क्लिक करने के बाद अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको सभी दिशा निर्देशों को पढ़कर Continue के विकल्प पर क्लिक करना होगा।


*  क्लिक करने के बाद अब आपके सामने एक नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना होगा। 


*  रजिस्ट्रेशन  की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अब आपको आपकी लॉगिन डिटेल्स प्राप्त हो जाएगी।


*  आपको अपना इसके होम पेज पर जाकर Login For Already Registered Students for (BC-EBC 2026-27) (BC-EBC 2026-27) के लिए पहले पंजीकृत छात्रों के लिए लॉगिन करें) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।


*  क्लिक करने के बाद आपके सामने Login Page खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको लॉगिन डिटेल्स को भरकर लॉगिन कर लेना होगा।


*  लॉगिन करने के बाद अब आपके सामने Application Form खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भर देना होगा।


*  जानकारी को भरने के बाद हम आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे जाने वाले सभी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।


*  Laste में आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करके आपको Application Slip का प्रिंटआउट निकाल लेना होगा। 


⚠️ महत्वपूर्ण बात

विद्यार्थियों को Bihar Post Matric Scholarship 2026–27 के लिए आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही करना चाहिए। आवेदन जमा करने के बाद उसका Application Status समय-समय पर जरूर चेक करें। यदि आवेदन में किसी प्रकार की गलती या कमी दिखाई देती है, तो निर्धारित समय के अंदर उसे सुधारना आवश्यक है।

जरूरी दस्तावेज (Documents Required for Bihar Post Matric Scholarship 2026–27)

आवेदन करने से पहले निम्नलिखित सभी दस्तावेजों को स्कैन करके PDF फॉर्मेट में तैयार रखें। आमतौर पर प्रत्येक फाइल 400 KB से कम होनी चाहिए।


1. आधार कार्ड


2. निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)


3. जाति प्रमाण पत्र (BC/EBC)


4. आय प्रमाण पत्र (1 अप्रैल 2026 या बाद की तारीख का)


5. मैट्रिक मार्कशीट और सर्टिफिकेट


6. वर्तमान कोर्स की मार्कशीट/पासिंग सर्टिफिकेट


7. Bonafide Certificate (संस्थान से, फीस विवरण सहित)


7. फीस रसीद (Admission/Fee Receipt)


8. बैंक पासबुक/खाता विवरण (छात्र के नाम पर, Aadhaar-seeded)


9. पासपोर्ट साइज फोटो


⚠️ सावधानी: यदि कोई दस्तावेज अस्पष्ट, गलत या अधूरा है, तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है या भुगतान में देरी हो सकती है। इसलिए सभी दस्तावेजों को ध्यान से चेक करें।


Bihar Post Matric Scholarship 2026–27: Important Links

Bihar Post Matric Scholarship 2026–27: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवेदन शुरू! ऐसे करें Online Apply

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइट (SC/ST)https://scstpmsonline.bihar.gov.in/
आधिकारिक वेबसाइट (BC/EBC/OBC)https://pmsonline.bihar.gov.in/
NSP पोर्टल (OTR Registration)https://scholarships.gov.in/
RTPS पोर्टल (निवास/आय/जाति प्रमाण पत्र)https://rtps.bihar.gov.in/
आवेदन स्थिति चेक करें (SC/ST)https://scstpmsonline.bihar.gov.in/
आवेदन स्थिति चेक करें (BC/EBC/OBC)https://pmsonline.bihar.gov.in/


Bihar Post Matric Scholarship 2026–27: Important Links & Downloads


विवरणलिंक
Online Apply (SC & ST)Click Here
Online Apply (BC & EBC)Click Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Bonafide Certificate DownloadClick Here
Fee Receipt DownloadClick Here


Bihar PMS 2026–27: अंतिम तिथि 15 सितंबर | पात्रता, दस्तावेज़, ऑनलाइन फॉर्म

बिहार सरकार द्वारा SC, ST, BC और EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं को 10वीं के बाद की पढ़ाई (Class 11/12, ITI, Diploma, Graduation, PG आदि) में वित्तीय सहायता देने के लिए Post Matric Scholarship (PMS) चलाई जाती है। सत्र 2026–27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और 15 सितंबर 2026 तक खुले रहेंगे।


🔚 निष्कर्ष: Bihar Post Matric Scholarship 2026–27

दोस्तों, Bihar Post Matric Scholarship 2026–27 बिहार के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है। शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से 15 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इसलिए पात्र विद्यार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन पूरा कर देना चाहिए।

आवेदन करते समय आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार और बैंक खाते की Aadhaar Seeding जैसी जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखें। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार आवेदन को Finalize करने के लिए बैंक खाते में Aadhaar Seeding होना अनिवार्य है।

यदि आवेदन में कोई Defect या Rejection आता है, तो विद्यार्थी Student Login के माध्यम से आवश्यक सुधार करके आवेदन को दोबारा Finalize कर सकते हैं। आधिकारिक निर्देश के अनुसार Defect मिलने पर निर्धारित समय के भीतर सुधार करना जरूरी है।

अंत में हमारी सलाह है कि आवेदन करने से पहले सभी जानकारी और दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें और आवेदन Finalize होने के बाद समय-समय पर Bihar Post Matric Scholarship Portal पर अपना Application Status भी चेक करते रहें। इससे किसी भी प्रकार की त्रुटि या अपडेट की जानकारी समय पर मिल सकेगी।


 Bihar Post Matric Scholarship 2026–27 – FAQ

Q1. Bihar Post Matric Scholarship 2026–27 का आवेदन कब शुरू हुआ है?

उत्तर: शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2026 से शुरू हुआ है और आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।

Q2. Bihar Post Matric Scholarship 2026–27 के लिए आवेदन कहाँ से करें?

उत्तर: विद्यार्थी बिहार सरकार के Official Post Matric Scholarship (PMS) Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q3. आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

उत्तर: पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार, 10वीं प्रमाण पत्र, Bonafide, Fee Receipt, Last Marksheet, फोटो और Aadhaar-Seeded Bank Account जैसे दस्तावेज/जानकारियां आवश्यक हो सकती हैं।

Q4. क्या Bank Account में Aadhaar Seeding जरूरी है?

उत्तर: हाँ। 2026–27 के लिए आवेदन Finalize करने से पहले बैंक खाते में Aadhaar Seeding होना अनिवार्य बताया गया है।

Q5. 2026–27 के लिए Income Certificate कब का होना चाहिए?

उत्तर: आधिकारिक पोर्टल के अनुसार Income Certificate की जारी तिथि 01 अप्रैल 2026 या उसके बाद की होनी चाहिए।

Q6. आवेदन में Defect आने पर क्या करें?

उत्तर: Student Login में जाकर Defect का कारण देखें, आवश्यक सुधार करें और आवेदन को दोबारा Finalize करें। पोर्टल के अनुसार Defect होने पर सुधार के लिए अधिकतम 3 अवसर दिए जाते हैं।

Q7. Bihar Post Matric Scholarship Application Status कैसे चेक करें?

उत्तर: PMS Portal के Student Application Status विकल्प में Academic Year, OTR Number और Mobile Number जैसी जानकारी दर्ज करके आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है।

Q8. क्या एक ही कोर्स और सत्र में दूसरी Scholarship भी ले सकते हैं?

उत्तर: आधिकारिक निर्देश के अनुसार यदि विद्यार्थी उसी पाठ्यक्रम और उसी शैक्षणिक सत्र में किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले रहा है, तो PMS आवेदन Reject किया जा सकता है।

Q9. Scholarship की राशि कब मिलेगी?

उत्तर: छात्रवृत्ति राशि दस्तावेजों के सत्यापन और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाती है। पोर्टल के अनुसार आय एवं जाति प्रमाण पत्रों के सफल सत्यापन के बाद राशि जारी की जाएगी।

Q10. Bihar Post Matric Scholarship की Official Website कौन-सी है?

उत्तर: आवेदन और Status Check के लिए केवल बिहार सरकार के Official PMS Portal का ही उपयोग करें। किसी अनजान या फर्जी वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज न करें।




Post a Comment

0 Comments