Type Here to Get Search Results !

PF Ka Pension Paisa Kaise Nikale 2026: Online Claim Process, Hindi में संपूर्ण जानकारी

 


PF Ka Pension Paisa Kaise Nikale 2026: UAN Activate से लेकर PF Advance से संबंधित संपूर्ण जानकारी यहां प्राप्त करें

PF Ka Pension Paisa Kaise Nikale :हेलो दोस्तों- क्या आप PF का पैसा निकालना चाहते हैं, PF pension यानी EPS employ pension Scheme आज के समय 2026 में PF हर नौकरी पैसा व्यक्ति के लिए एक बड़ी बचत होती है, और रिटायरमेंट के बाद यह पेंशन के रूप में मदद करती है, इसलिए आप लोग के लिए जानकारी होना बहुत जरूरी है चाहे आप किसी कंपनी में काम करते हैं, तो आपकी सैलरी का एक हिस्सा EPF में और कुछ हिस्सा EPS में जाता है। जो भविष्य के लिए जमा होता है, जो जरूरत पड़ने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। PF ka pension paisa kaise nikale पूछा है तो आपको बता दे की कुछ शर्तों को पूरा करना होगा जैसे कि आपका UAN एक्टिव होना चाहिए आपका बैंक अकाउंट, आधार कार्ड ,मोबाइल नंबर, आधार से जुदा होना चाहिए तभी आप(claim form 31,19, 10C) इसके लिए प्रक्रिया कर सकते हैं, यानी कि आप जिस अकाउंट में मांगना चाहते हैं उसमें आपका आधार नंबर जुड़ा हुआ होना चाहिए UAN  (Universal Account Number) एक्टिव हो, अगर आप सभी शर्तें पूरा करते हैं PF का पेंशन पैसा कैसे निकाले, निकालना है, 2026 में बहुत ही आसान हो गया है जो आपके मोबाइल से खुद का पैसा निकाल सकते हैं बैलेंस चेक कर सकते हैं चाहे PF पेंशन हो या PF एडवांस हो सभी के बारे में हम इस लेख में स्टेप- बाय- स्टेप संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे

PF Pension क्या होता है? PF Ka pension Paisa Kaise Nikale की पूरी जानकारी 2026

आज के समय में हर नौकरी पैसा व्यक्ति के लिए PF पेंशन एक सुरक्षित भविष्य की गारंटी मानी जाती है लेकिन बहुत से लोगों को PF के बारे में सही से समझ नहीं आता है कि आखिर में यह पेंशन होता क्या है दरअसल PF पेंशन को employ pension scheme के तो हाथ दिया जाता है जब आप किसी भी कंपनी में काम करते हैं तो, आपकी सैलरी का एक हिस्सा EPF. Employee Provident Fund मैं जमा होता है और उसी के साथ एक छोटा हिस्सा eps मैं भी जाता है यही ईपीएस आगे चलकर आपके लिए पेंशन का काम करता है अगर आपने 10 साल या उससे ज्यादा नौकरी की है तो, आप मंथली पेंशन के हकदार बन जाते हैं आसान शब्दों में कहे तो पेंशन आपकी मेहनत की कमाई है जो भविष्य में आपको आर्थिक सहारा देती है।



 PF Ka Pension Paisa Kaise Nikale 2026 के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे।-

🪪 आधार कार्ड (Aadhaar Card)

🏦 बैंक पासबुक / कैंसिल चेक (Account Number और IFSC साफ दिखना चाहिए)

🧾 UAN नंबर (Universal Account Number)

📱 मोबाइल नंबर (Aadhaar से लिंक होना चाहिए)

🧑‍💼 PAN कार्ड (कुछ मामलों में जरूरी)

📄 Form 10C / Form 10D (पेंशन क्लेम के लिए)

🏢 नियोक्ता (Employer) का सर्टिफिकेट (अगर जरूरत पड़े)

🖼️ पासपोर्ट साइज फो



🚀 PF Pension Withdrawal 2026: Form 10C Online Apply करने का आसान तरीका

PF Pension (EPS) का पैसा निकालना अब 2026 में काफी आसान और ऑनलाइन हो गया है। अगर आपने नौकरी छोड़ी है और आपकी सेवा अवधि 10 साल से कम है, तो आप Form 10C के जरिए पूरा pension amount निकाल सकते हैं। वहीं, अगर आपने 10 साल या उससे ज्यादा काम किया है, तो आपको रिटायरमेंट (58 साल) के बाद monthly pension मिलता है।EPFO ने अब पूरी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है, जिससे आप घर बैठे ही UAN login करके online claim कर सकते हैं। इसके लिए आपका Aadhaar, bank account और mobile number UAN से linked होना जरूरी है। Claim submit करने के बाद आमतौर पर 7 से 20 दिनों के अंदर पैसा आपके बैंक खाते में आ जाता है



✅How Many Times We Can Withrawal  PF Advance?


 PF Advance (EPF) – कितनी बार निकाल सकते हैं? (2026 Updated Rules)PF (Provident Fund) Advance निकालने की कोई एक fixed limit नहीं होती — यह इस बात पर depend करता है कि आप किस purpose के लिए पैसा निकाल रहे हैं।



Purpose (कारण)कितनी बार निकाल सकते हैं
🏥 Medical (बीमारी)Unlimited (कोई लिमिट नहीं)
🎓 Education10 बार तक (पूरी नौकरी में)
💍 Marriage5 बार तक
🏠 House / Home Loan5 बार तक
⚠️ Special Case1 साल में 2 बार


PF Ka Pension Paisa Kaise Nikale 2026: Beginner के लिए आसान गाइड (Step-by-Step)


अगर आपने किसी कंपनी में नौकरी की है, तो आपके सैलरी से हर महीने PF (Provident Fund) कटता होगा। इसी PF के साथ एक और स्कीम जुड़ी होती है जिसे EPS (Employee Pension Scheme) कहा जाता है। बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता कि PF Pension का पैसा कैसे निकाला जाता है,  PF Advance कौन से फॉर्म लगते हैं, और पूरा Step-By-Step Online Process क्या है। खासकर 2026 के नए अपडेट के अनुसार।

PF Ka Pension Paisa Kaise Nikale 2026:सबसे पहले EPFO member Portal पर login करें और Claim Form (31, 19, 10C & 10D) वाले option पर जाएं. वहां Member Details Auto-Filled दिखती हैं, फिर bank Account के last 4 digits verify करने होते हैं. इसके बाद आप जिस Claim की जरूरत हो, उसे Select करके OTP verification के साथ Submit कर सकते हैं. 


📊 PF Pension Withdrawal में लगने वाले Form


Form Numberउपयोग (Use)
Form 10CPension (EPS) पैसा निकालने के लिए
Form 19PF का पूरा पैसा निकालने के लिए
Form 31PF Advance (कुछ हिस्सा निकालने के लिए)


Step -By- Step Process

अगर आप अपना PF Pension, PF Advance (EPS) पैसा online निकालना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को follow करके आप बिना किसी Agent के खुद ही claim कर सकते हैं।


🔹 Step 1: EPFO Portal पर Login करें

सबसे पहले EPFO की Official Website पर जाएं UAN Number और Password डालकर login करें



🔹 Step 2: Online Services में जाएं

👉 Menu में “Online Services” पर क्लिक करें फिर “Claim (Form-31, 19, 10C)” चुनें



🔹 Step 3: Bank Account Verify करें

👉 अपना Bank Account Number डालें  “Verify” पर क्लिक करें OTP डालकर confirm करें



🔹 Step 4: Proceed for Online Claim

👉 “Proceed for Online Claim” पर क्लिक करें


🔹 Step 5: Claim Type Select करें

 Dropdown में जाएं “Only Pension Withdrawal (Form-10C)” चुनें “Only Pension Withdrawal (Form-10C)” option चुनें इसका मतलब है कि आप सिर्फ pension (EPS) का पैसा निकालना चाहते हैं


🔹 Step 6: आवश्यक विवरण (Details) सही-सही भरें

सभी जानकारी सही और match होनी चाहिए (Aadhaar/EPFO record से)कोई भी गलती होने पर आपका claim reject या delay हो सकता है


🔹 Step 7: Submit करें और OTP Verify करें

सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें इसके बाद आपके Aadhaar linked mobile number पर एक OTP (One Time Password) आएगाउस OTP को दर्ज करके verification पूरा करें



UAN Activate 2026: घर बैठे मिनटों में UAN Activation की आसान प्रक्रिया जानें। EPFO पोर्टल पर OTP से UAN Activate करें और PF सेवाओं का लाभ उठाएं।


अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से EPF (Employees' Provident Fund) कटता है, तो आपके लिए UAN (Universal Account Number) को Active करना बेहद जरूरी है। बिना UAN एक्टिव किए आप PF बैलेंस चेक, पासबुक डाउनलोड, KYC अपडेट और ऑनलाइन क्लेम जैसी कई सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। अच्छी बात यह है कि अब आप 2026 में घर बैठे मोबाइल से कुछ ही मिनटों में अपना UAN एक्टिवेट कर सकते हैं।


UAN क्या है?

UAN यानी Universal Account Number एक 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है, जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जारी करता है। यह नंबर आपके सभी PF Member IDs को एक ही अकाउंट से जोड़ता है, जिससे नौकरी बदलने पर भी आपका PF रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है।

👉UAN एक्टिव करने के फायदे

* PF बैलेंस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

* EPF पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं।

* ऑनलाइन PF क्लेम कर सकते हैं।

KYC (Aadhaar, Pan, Bank Account) अपडेट कर सकते हैं।
नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर आसानी से कर सकते हैं।
SMS और OTP के माध्यम से सभी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।



 UMANG App से UAN Activation: Login, OTP और Activation की पूरी जानकारी



अगर आप UAN नंबर को Active करना चाहते हैं तो, इसके लिए उमंग एप का प्रयोग करें क्योंकि 2026 में इससे जुड़ी सभी कार्य को UMANG APP पर एक्टिव किया गया है, जिसका नोटिफिकेशन IMPORTANT UPDATE स्क्रीन पर दिया गया है। जिससे आप खुद अपने मोबाइल से से अपने UAN नंबर एक्टिव कर सकते। इस प्रक्रिया में लगने वाला डॉक्यूमेंट में देना होगा आधार कार्ड,, पैन कार्ड,मोबाइल नंबर, PF नंबर, ध्यान रहे आपका आधार + मोबाइल लिंक होना चाहिए, ना होने पर कार्य रुक सकता है l

UMANG App से UAN Activate कैसे करें? घर बैठे 5 मिनट में पूरा प्रोसेस


2026 अगर आप EPFO की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपना UAN (Universal Account Number) एक्टिव करना जरूरी है। नीचे UMANG App से UAN Activate करने की आसान प्रक्रिया दी गई है।

Step- By- Step 

Step 1: UMANG App डाउनलोड करें

Google Play Store या Apple App Store से UMANG App इंस्टॉल करें।मोबाइल नंबर से OTP के माध्यम से लॉगिन करें।




Step 2: EPFO Service चुनें 

ऐप खोलें सर्च बॉक्स में ईपीएफओ लिखे ईपीएफओ सर्विस पर क्लिक करें

Step 3: UAN Activation विकल्प चुनें

EPFO Services में Activate UAN विकल्प पर क्लिक करें।

Step 4: सभी जानकारी सही-सही भरे

 UAN Number, आधार, पैन, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें

Step 5: OTP Verify करें

Get Otp पर क्लिक कर मोबाइल पर आई ओटीपी को दर्ज करें उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें

Not:- मोबाइल नंबर EPFO रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड होना चाहिए। आधार और UAN की जानकारी एक जैसी होनी चाहिए। OTP उसी मोबाइल नंबर पर आएगा जो EPFO में दर्ज है।


PF Ka Pension Paisa Kaise Nikale 2026 Links...



🔧 सेवा का नाम🔗 डायरेक्ट लिंक
🏦 PF Advance Apply (Form-31)Apply PF Advance
🔐 UAN Member LoginUAN Login Portal
🆕 UAN ActivateActivate UAN via UMANG
🔑 Forgot Password (Reset)Reset UAN Password



निष्कर्ष : PF Ka Pension Paisa Kaise Nikale 2026

दोस्तों" आज के इस लेख में हमने आपको PF Ka Pension Paisa Kaise Nikale 2026 , UAN Active , PF Advance , PF Pension,  form 31,19, 10C के बारे में संपूर्ण जानकारी को विस्तार से बताया हैमै आशा करता ही कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी यदि आपको यह जानकारी पसंद आती है, तो इस लेख को अपने दोस्तों और जानने वालो के साथ जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो उसे भी आप नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में लिखकर हमारे साथ जरूर💬 शेयर करें।






Post a Comment

0 Comments