Type Here to Get Search Results !

Bihar Ration Card Online Apply 2026: बिहार में अब ऐसे बनेगा राशन कार्ड, सरकार ने जारी किया बड़ा अपडेट👈

 

Bihar Ration Card Online Apply 2026:

Bihar Ration Card Online Apply 2026: बिहार में अब ऐसे बनेगा राशन कार्ड, सरकार ने जारी किया बड़ा अपडेट👈

अगर आप भी Bihar Ration Card Online Apply 2026 के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आप सभी के लिए बेहद जरूरी है। बिहार सरकार ने राशन कार्ड में बड़ा अपडेट जारी करते हुए EPDS, RC Online और RCMS जैसी सेवाओं को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।इससे अब राज्य में नया राशन कार्ड बनवाना, सुधार करवाना या आवेदन करना फिलहाल संभव नहीं हो पाएगा, क्योंकि सरकार आम लोगों की सुविधा के लिए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह अपडेट करने जा रही है।

सरकार द्वारा यह फैसला राज्य में नए SMART-PDS System को लागू करने के कारण लिया गया है। इस नई डिजिटल व्यवस्था के जरिए राशन वितरण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं आधुनिक बनाया जाएगा।

इस लेख में हम आपको Bihar Ration Card Online Apply 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, पात्रता, लेटेस्ट अपडेट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं।


Bihar Ration Card Online Apply 2026 - Overview


 Article Name →

 Bihar Ration Card Online Apply 2026

 Department →

  Food & Consumer Protection Department

 Scheme Type →

 Public (PDS) Public Distribution System

 Apply Mode

  Online

 Beneficiaries →

  Bihar Residents

 Official Portal →

  EPDS Bihar

 Current Status →

  Services Temporarily Suspended


Bihar Ration Card Latest News 2026

बिहार सरकार ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी नई सूचना के अनुसार राज्य में Smart-PDS System को लागू किया जा रहा है। इसी कारण बिहार की राशन कार्ड सेवाओं में कुछ बड़े तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं, जिस कारण फिलहाल इन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

यह फैसला भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के निर्देश पर लिया गया है ताकि राशन वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाया जा सके।

बिहार में किन-किन सेवाओं को बंद किया गया है?

फिलहाल निम्नलिखित सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद किया गया है:

  • EPDS Bihar Portal
  • RC Online Application Service
  • Correction & Modification Services
  • RCMS Offline Services
  • New Ration Card Processing

इस योजना का असर नए आवेदन करने वाले लोगों पर पड़ेगा क्योंकि अभी किसी भी प्रकार का नए राशन कार्ड आवेदन स्वीकार नहीं किया जा रहा है

बिहार स्मार्ट पीडीएस सिस्टम क्या है और यह कैसे काम करता है?

Smart PDS एक नया डिजिटल राशन प्रबंधन सिस्टम है जिससे बिहार सरकार लागू कर रही है इसका मुख्य उद्देश्य राशन वितरण में पारदर्शी बढ़ाना और फर्जी राशन कार्ड को रोकना है।

इस नई प्रणाली के लागू होने के बाद यह सब:

राशन वितरण अधिक digital होगा ।

फर्जी लाभार्थियों की पहचान आसान होगी।

लाभार्थी का डाटा बेहतर तरीके से मैनेज होगा।

ऑनलाइन सेवाएं पहले से तेज और सुरक्षित होगी।

Bihar ration card apply 2026 फिलहाल में क्यों बंद है।

पुराने ईपीडीएस सिस्टम को नए स्मार्ट पीडीएस प्लेटफार्म में माइग्रेट किया जा रहा है इसी तकनीकी अपग्रेडेशन के कारण सरकार ने अस्थाई रूप से सभी आवेदन सेवाओं को रोक दिया है सरकार की योजना का अनुसार जैसे ही नई व्यवस्था पूरी तरह तैयार होगी सेवाएं दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

राशन कार्ड के प्रकार - (Type Of Ration Card)

✅1. AAY राशन कार्ड (Antyodaya Anna Yojana)

  • यह सबसे गरीब परिवारों के लिए होता है
  • जिनकी आय बहुत कम या बिल्कुल नहीं होती
  • हर महीने अधिक मात्रा में सस्ता अनाज मिलता है
  • विधवा, वृद्ध, दिव्यांग और बेहद गरीब परिवार इसमें आते हैं

✅2. PHH राशन कार्ड (Priority Household)

  • यह गरीबी रेखा के नीचे (BPL) आने वाले परिवारों के लिए होता है
  • सरकार द्वारा तय पात्रता सूची में शामिल परिवारों को दिया जाता है
  • प्रति सदस्य के हिसाब से राशन मिलता है 

✅ 3. NPHH राशन कार्ड (Non-Priority Household)

  • यह सामान्य (APL) परिवारों के लिए होता है
  • इसमें सब्सिडी कम या सीमित होती है
  • आर्थिक रूप से थोड़ा बेहतर वर्ग इसमें आता है

✅ 4. राज्य अनुसार अन्य श्रेणियां

कुछ राज्यों में अतिरिक्त श्रेणियां भी हो सकती हैं, जैसे:

  • BPL (Below Poverty Line)
  • APL (Above Poverty Line)

लेकिन बिहार में मुख्य रूप से AAY, PHH और NPHH श्रेणियां ही लागू हैं।

Bihar Ration Card Benefits 2026

* राशन कार्ड धारकों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलता है।

*  सब्सिडी दर पर अनाज।

* लाभार्थियों को हर महीने कम कीमत पर गेहूं, चावल और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जाता है।

* सरकारी योजनाओं का लाभ किस तरह मिलता है।

* कई सरकारी योजनाओं में राशन कार्ड आवश्यक दस्तावेज के रूप में मांगी जाती है।

* मुफ्त राशन योजना का लाभ।

* प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं का लाभ भी राशन कार्ड धारकों को मिलता है।

Bihar Ration Distribution Quantity


Category

Wheat

Rice

Total

Antyodaya (AAY)

14Kg

16 Kg

35Kg

PHH Category

2 Kg

3 Kg

5 Kg


Bihar Ration Card Eligibility Criteria 2026

अगर आप बिहार में आवेदन देना चाहते हैं, तो आवेदकों को निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी :

* पहले से कोई राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।

* आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।

* परिवार BPL श्रेणी में होना चाहिए।

* परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

* आयकर दाता नहीं होना चाहिए।

* दो से अधिक कमरों का पक्का मकान नहीं होना चाहिए।

* सरकारी उच्च वेतन वाली नौकरी नहीं होना चाहिए।

* परिवार के सदस्य को बड़ी सरकारी पेंशन नहीं मिलना चाहिए।

* 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होना चाहिए।

* घरेलू उपकरण सीमित होने चाहिए।

Bihar Ration Card Required Document List

आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक होंगे:

1. आधार कार्ड

2. आय प्रमाण पत्र

3. जाति प्रमाण पत्र

4. निवास प्रमाण पत्र

5. परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड

6. बैंक पासबुक

7. पासपोर्ट साइज फोटो

8. मोबाइल नंबर

9. हस्ताक्षर या अंगूठा निशान

Bihar Ration Card Online Apply 2026 Process (Step by Step)

यदि Ration Card सेवा बंद है, लेकिन पहले की आवेदन प्रक्रिया समझ लें ताकि जब सरकार फिर से नई तिथि में दोबारा शुरू होगी तब आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

Step 1. Official portal visit करें
सबसे पहले EPDS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step 2. Apply for RC Online विकल्प चुनें
होम पेज पर “Apply for RC Online” विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3. आवेदन फॉर्म भरें?
फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, परिवार की सदस्य की जानकारी और मोबाइल नंबर भरें।

Step 4. "Document Upload" करें
सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।

Step 5. "Form Submit" करें
सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म जमा करें।

Step 6. Application Number सुरक्षित रखें
फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको Reference Number मिलेगा, जिससे भविष्य में स्टेटस चेक कर सकते हैं।


Bihar Ration Card Application Status Check Process

जब सेवाएं दोबारा शुरू होंगी, तब आप इस प्रकार स्टेटस चेक कर सकेंगे:

  1. पोर्टल पर Login करें
  2. Application Status विकल्प पर क्लिक करें
  3. Application Number दर्ज करें
  4. आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी

Ration Card Verification Process

राशन कार्ड आवेदन की जांच सामान्यतः तीन चरणों में पूरी होती है:

1.  पंचायत स्तर सत्यापन
संबंधित पंचायत द्वारा प्रारंभिक जांच की जाती है।

2.  ब्लॉक स्तर सत्यापन
ब्लॉक कार्यालय आवेदन की दोबारा जांच करता है।

3. SDO Verification
अंतिम स्वीकृति SDO स्तर पर दी जाती है।

सभी सत्यापन पूरे होने के बाद राशन कार्ड जारी किया जाता है

Bihar Ration Card List Check Kaise Kare

बिहार राशन कार्ड सूची देखने की प्रक्रिया:

  1. EPDS Bihar Portal पर जाएं
  2. RCMS Report विकल्प चुनें
  3. जिला चुनें
  4. ब्लॉक चुनें
  5. पंचायत/नगर निकाय चुनें
  6. राशन कार्ड सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी 

Bihar Ration Card Download Process

राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए:

  • EPDS Bihar वेबसाइट पर जाएं
  • RCMS Report पर क्लिक करें
  • जिला और ब्लॉक चुनें
  • राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करें
  • PDF डाउनलोड करें

Bihar Ration Card FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. बिहार राशन कार्ड क्या है?

बिहार राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को सस्ती दरों पर अनाज और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।


Q2. Bihar Ration Card के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

बिहार राज्य का कोई भी स्थायी निवासी, जो सरकारी पात्रता मानदंडों को पूरा करता हो, राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।


Q3. Bihar Ration Card Online Apply 2026 कैसे करें?

EPDS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Apply for RC Online” विकल्प के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है (सेवाएं चालू होने के बाद)।


Q4. क्या अभी Bihar Ration Card के लिए आवेदन हो रहा है?

फिलहाल कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से बंद हैं, क्योंकि सरकार SMART-PDS सिस्टम लागू कर रही है।


Q5. राशन कार्ड बनने में कितना समय लगता है?

आम तौर पर सभी वेरिफिकेशन पूरे होने के बाद 15 से 30 दिनों के भीतर राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है।


Q6. Bihar Ration Card के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, परिवार के सदस्यों का विवरण, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर आदि आवश्यक होते हैं।


Q7. राशन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें?

EPDS Bihar पोर्टल पर जाकर Application Status विकल्प के माध्यम से आवेदन संख्या डालकर स्टेटस चेक किया जा सकता है।


Q8. राशन कार्ड सूची (List) कैसे देखें?

EPDS Bihar पोर्टल के RCMS Report सेक्शन में जाकर जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनकर सूची देखी जा सकती है।


Q9. राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

EPDS Bihar वेबसाइट पर जाकर RCMS Report में राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करके PDF डाउनलोड किया जा सकता है।


Q10. राशन कार्ड में सुधार (Correction) कैसे करें?

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से Correction/Modification सेवा का उपयोग किया जा सकता है (सेवाएं चालू होने पर)।


Q11. SMART-PDS System क्या है?

यह एक डिजिटल सिस्टम है, जिसके माध्यम से राशन वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और आधुनिक बनाया जाता है।


Q12. क्या एक परिवार में एक से अधिक राशन कार्ड बन सकता है?

नहीं, एक परिवार के लिए केवल एक ही राशन कार्ड जारी किया जाता है।


निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Ration Card Online Apply 2026 से जुड़ी प्रक्रिया में फिलहाल सरकार द्वारा बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। SMART-PDS System लागू होने के कारण कुछ सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद किया गया है, जिससे नए आवेदन और सुधार कार्य अभी संभव नहीं हैं।

हालांकि, यह बदलाव भविष्य में राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, Digital और सुविधाजनक बनाने के लिए किया जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद आवेदकों को पहले से बेहतर और तेज सेवाएं मिलेंगी।

इसलिए सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें और सेवाएं शुरू होते ही सही प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदन करें।





Post a Comment

0 Comments